रिपोर्ट और day close
दिन बंद करते समय स्टाफ़ के हिसाब से कैश, UPI और कार्ड देखें, और 38 में से सही रिपोर्ट ढूँढें।
Day close (हर रात)
Reports → Day close खोलें, या Today → Day close।
इसमें आज मिला सारा पैसा दिखता है: Total received, तरीके के हिसाब से (cash, UPI, card…) और By staff, हर पेमेंट की सूची के साथ। कैश गिनें और कैश टोटल से मिलाएँ। रिकॉर्ड के लिए प्रिंट कर लें।
पेमेंट सुधारें या कैंसल करें
Payments खोलें, फिर रसीद (या बिल / बुकिंग पर पेमेंट के बगल की पेंसिल)। सिर्फ़ owner और manager:
- Correct: मोड (कैश ↔ UPI), रकम, तारीख, रेफ़रेंस या डिटेल बदलें। कारण लिखें। रसीद का नंबर वही रहता है।
- Cancel payment: दो बार चढ़ गया या पैसा मिला ही नहीं। रसीद Cancelled लिखी हुई रिकॉर्ड में रहती है (किसने, कब, क्यों); बिल, दिन के कैश और किसी रिपोर्ट में नहीं गिनी जाती, और बिल फिर से बाकी दिखता है।
पेमेंट कभी डिलीट नहीं होता। हर सुधार और कैंसल Reports → Audit में दिखता है। कैंसल वाले Payments पर Cancelled फ़िल्टर से देखें।
रिपोर्ट
Reports खोलें। ये समूहों में हैं:
| समूह | कुछ रिपोर्ट |
|---|---|
| Front office | Booking register, Arrival list, In-house guests, Foreign guests (Form C), Business by source |
| Rooms & revenue | Occupancy, Revenue by room type, Company-wise business |
| Restaurant | Item-wise sales, Waiter-wise sales, KOT register, Hour-wise sales |
| Bills & payments | Sales register, Payment register, Outstanding bills, Advances, Refunds |
| GST & tax | HSN / SAC summary, GST rate summary, Credit note register |
| Control & staff | Discounts given, Removed items (voids), Staff collections, Bill edits |

ऊपर तारीख़ें चुनें। हर रिपोर्ट प्रिंट हो सकती है या Excel के लिए डाउनलोड। Summary पेज पर occupancy, ADR, RevPAR और कमाई, पिछली अवधि से तुलना के साथ। Year summary पूरे वित्त वर्ष का हिसाब दिखाती है।
मालिक यह सब कहीं से भी फ़ोन पर लाइव देख सकते हैं।